मेरठ, अप्रैल 11 -- शनिवार को बाफर गांव के जंगलों में आवारा कुत्तों ने तीन मोरों पर हमला बोल दिया। मौके पर मौजूद किसानों ने एक मोर को बचा लिया जबकि दो मारों को कुत्ते अपने साथ खींचकर ले गए। काफी तलाश के बाद भी मोरों का पता नहीं चला। बाद में घायल मोर को उपचार के बाद वन विभाग की टीम को सौंप दिया। आवारा कुत्तों के हमले में सिसौला खुर्द निवासी सूरजमुखी की मौत से ग्रामीण अभी उभर नहीं पाए थे कि बाफर गांव में आवारा कुत्तों के झुंड ने शनिवार सुबह बाफर गांव के खेत में तीन मोरों पर हमला बोलकर घायल कर दिया। घटना के समय वहां से गुजर रहे किसानों राजकुमार सांगवान और मनवीर आदि ने आवारा कुत्तों से एक मोर को बचा लिया, जबकि दो मारों को कुत्ते खेत में खींच ले गए। किसानों की सूचना पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल मोर को जानी पशु चिकित्सालय पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.