बहराइच, मार्च 14 -- बहराइच, संवाददाता। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से फखरपुर थाने से महज करीब सौ मीटर की दूरी पर शुक्रवार देर रात एक गाय की मौत हो गई। हादसे के बाद गाय का शव सड़क किनारे पड़ा रहा, जिसे समय पर हटाया नहीं गया। रात भर आवारा कुत्तों का झुंड शव को नोचता रहा, जिससे स्थानीय लोगों और गौ-सेवा से जुड़े संगठनों में आक्रोश फैल गया। घटना से नाराज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता सुबह से ही एकत्र होने लगे और करीब 11 बजे फखरपुर चौराहे पर सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई यात्री घंटों तक जाम में फंसे रहे, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क के दोनों ओर ट्रक, बस और अन्य छोटे वाहन खड़े हो गए और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।प्रदर्शन कर रहे कार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.