कुत्तों का आतंक! 6 गावों में घूम-घूमकर 12 लोगों को काटा, बाराबंकी में बुजुर्ग को नोचकर मार डाला
गोंडा, जून 17 -- यूपी में गली के आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार को भी गोंडा और बहराइच में कुत्तों ने ऐसा आतंक मचाया की लोग दहशत में आ गए। जहां, गोंडा में एक कुत्ते ने 6 गावों में घूम-घूमकर लोगों को निशाना बनाया। कुत्ते ने 12 लोगों को काटा। वहीं, बाराबंकी में एक लकवाग्रस्त बुजुर्ग को कुत्ते ने नोचकर मार डाला। घटना के बाद गांव वालों ने कुत्ते को पीटकर मार दिया। गोंडा के बभनजोत में खोड़ारे थानाक्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में पागल कुत्ते ने दर्जन भर से ज्यादा लोगों काटकर लहूलुहान कर दिया। कुत्ते के हमले में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया है। कुत्ते के हमले में घायल बुजुर्ग मूसे को 14 टांके लगे हैं। दहशत के मारे लोग घर से नहीं निकल रहे हैं। खोड़ारे के गौरा बुजुर्ग, रघवापुर, बुक्कनपुर, गाजीपुर, बनगंवा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.