सीतापुर, जून 18 -- बिसवां। शहर के लोहारबाग, सिविल लाइन आदि कई हिस्सों में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। दर्जनों कुत्तों का झुंड शहर के कई मोहल्लों में घूम रहा है, जिससे लोग काफी परेशान हैं। देर शाम होते ही कुत्तें बाइक सवार और पैदल गुजरने वाले लोगों पर भौंकने के साथ ही उन्हें दौड़ा लेते हैं। जिससे कई बार लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वहीं लोगों को कुत्ते काट भी चुके हैं। लोगों ने नगर पालिका से इनको संरक्षित कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...