उरई, जनवरी 7 -- उरई। शहर के बजरिया, रामनगर, राजेंद्र नगर, शांति नगर, स्टेशन रोड, करमेर रोड, झांसी रोड और जेल रोड सहित अधिकतर इलाकों ने रात में आवारा कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर बाहर निकलने पर असुरक्षित महसूस करते हैं। कई लोगों ने कहा कि इधर-उधर दौड़ने वाले यह कुत्ते रात में गलियों एवं सड़कों पर खौफ बन जाते हैं। इनकी धमाचौकड़ी हर गली-मोहल्ले एवं सड़कों पर होती है। जरा सी चूक हुई कि कुत्ते धर दबोचते हैं। बीते कुछ सालों में कुत्तों की संख्या बढ़ी है। जिसका प्रमुख कारण कुत्तों का नसबंदी न कराया जाना है। लोगों ने कहा कि विभाग को अभियान चलाकर आवारा कुत्तों की नसबंदी करनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...