बागपत, मार्च 23 -- बागपत। बंदपुर गांव निवासी सचिन शनिवार रात बाइक से घर जा रहा था। गली में कुछ कुत्ते उनके पीछे दौड़ पड़े। तभी एक कुत्ते ने जांग पर काटकर घायल कर दिया। इसके अलावा बड़ागांव निवासी अंकित पर भी कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया। गौरीपुर जवाहरनगर गांव में शिवांशु अपने मकान की छत पर खेल रहा था, तभी बंदरों के झूंड ने हमला कर उसे भी घायल कर दिया। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया, जहां एंटी रैबबीज वैक्शीन लगाई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.