बागपत, अप्रैल 5 -- बच्ची समेत चार लोगों पर कुत्तों व बंदरों ने विभिन्न स्थानों पर हमला किया। जिसमें वे घायल हो गए। उनका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। ग्राम अहैड़ा निवासी किसान विक्रम सिंह ने बताया कि उनके घर की दीवार पर बैठा बंदर का छोटा बच्चा चिल्ला रहा था, जिसके पास पहुंचने पर एक अन्य बंदर ने उन पर हमला कर दिया। वह घायल हो गए। अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी मोहम्मद इनाम की बेटी तीन वर्षीय जायना पर बंदर ने हमला किया। वहीं ग्राम बाघू निवासी अवनेश के बेटे पांच वर्षीय अवधेश पर कुत्ते ने हमला किया। इसी तरह बागपत निवासी 17 वर्षीय क्रिश पर भी कुत्ते ने हमला किया। वह घायल हो गए। उन्हें स्वजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी मेडिकल आफिसर डा. शाहिद अली ने उनका उपचार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.