बदायूं, अप्रैल 26 -- कुत्तों और बंदरों की लड़ाई के कारण सड़क पर जाम लग गया। करीब आधे घंटे तक आवागमन ठप रहा और लोग परेशान रहे। बाद में स्थानीय लोगों ने दोनों को भगाकर जाम खुलवाया। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और चर्चा का विषय बने हैं। सदर कोतवाली क्षेत्र के पनवड़िया चौराहे पर उस समय अजीब स्थिति बन गई, जब कुत्तों और बंदरों के बीच अचानक भिड़ंत शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से कई कुत्ते और बंदर आमने-सामने आ गए और सड़क के बीचोंबीच लड़ाई करने लगे। इस वजह से वहां से गुजर रहे वाहन रुक गए और कुछ ही देर में सड़क पर लंबा जाम लग गया। यह भी पढ़ें- कुत्तों और बंदरों की लड़ाई से सड़क जाम, वीडियो वायरल राहगीर और वाहन चालक असमंजस में खड़े रहे। इसी दौरान लड़ाई देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ लग गई, जिससे स्थिति और ज्यादा जटिल हो ...