उरई, मार्च 3 -- उरई। डॉग बाइट की घटनाएं जिले में तेजी से बढ़ी हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी में रोज सौ से अधिक डॉग बाइट का शिकार हुए लोग एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाने आ रहे हैं। कुछ समय से कुत्ते हिंसक होते जा रहे हैं। कहीं यह झुंड में तो कहीं सिंगल सिंगल लोगों को आए दिन नोच कर शिकार बना देते हैं। राह चलते कब कोई कुत्ता आकर किसे काट ले यह व्यक्ति को पता ही नहीं चलता है। डॉग बाइट की बढ़ती घटनाएं जहां चिंता का विषय बनी हुई है वहीं स्वास्थ्य महकमा भी जिला अस्पताल समेत सीएचसी, पीएचसी में डॉग बाइट के शिकार लोगों के लिए रेबीज का इंजेक्शन लगातार उपलब्ध करा रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी में डॉग बाइट का शिकार हुए 110 लोगों को रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया जबकि मंगलवार को अवकाश होने पर 11 बजे तक ओपीडी होने के बाद सबसे ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.