जहानाबाद, अप्रैल 2 -- काको, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए, जिनमें एक की हालत नाजुक बनी हुई है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब बाइक सवार युवक अचानक सड़क पर आए कुत्ते से बचने के प्रयास में संतुलन खो बैठा और बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। मिली जानकारी के अनुसार सेरथुआ टोला निवासी रमेश कुमार और रविन्द्र कुमार बाइक से जहानाबाद की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मई हाल्ट के समीप उनकी बाइक के सामने अचानक एक आवारा कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के क्रम में बाइक फिसलकर सड़क पर जा गिरी। तेज रफ्तार के कारण दोनों युवक सड़क पर दूर तक घिसटते चले गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.