रायबरेली, अप्रैल 21 -- सतांव। हरचन्दपुर थाना क्षेत्र के लखनाखेड़ा गांव के रहने वाले मोनू साहू (35) और उनके छोटे भाई पंकज साहू (25) किसी काम से ढ़किया चौराहा की ओर आ रहे थे। इसी बीच चौराहे से चंद कदम पहले पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...