कौशाम्बी, अप्रैल 17 -- पिपरी थाने के नगर पंचायत चायल के नईम मियां का पूरा स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार सुबह आवारा कुत्ते से टकराकर बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चलौली गांव निवासी सुनील कुमार अपनी बीमार बहन सुहानी को बाइक से इलाज के लिए शुक्रवार सुबह चायल बाजार जा रहा था। नईम मियां का पूरा स्थित पेट्रोल पंप के समीप अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर उससे टकरा गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में भाई-बहन दोनों को गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.