मुंगेर, जून 27 -- असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज थानाक्षेत्र के शाहकुंड मोड़ के समीप शुक्रवार को एक कुत्ते से टकराने के कारण तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही शाहकुंड मोड़ पर तैनात पुलिस जवान पिंकेश कुमार मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल में कराया। बाइक चालक की स्थिति गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए मायागन्ज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया। घायल में बांका जिले के बेलहर थानाक्षेत्र के डूबाकरारा गांव निवासी राजू सिंह, उनकी बहन पूजा सिंह तथा छोटा भाई सागर हैं। तीनों बाइक से भागलपुर से अपने घर बेलहर लौट रहे थे। इसी दौरान असरगंज-शाहकुंड मोड़ के पास अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक असंतुलित होकर पल...