बागपत, अप्रैल 3 -- अमीनगर सराय गांव निवासी यूसुफ बुढ़ाना से अपने गांव जा रहा था बताया कि जैसे ही वह दाहा-बरनावा मार्ग पर शाहजहांपुर के पास पहुंचा तो उसकी बाइक के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया जिससे बाइक फिसलकर गिरने से वह घायल हो गया। राहगीरों ने आसपास ही चिकित्सक के यहां उपचार कराया। ग्रामीणों ने बताया कि शाहजहांपुर के पास सड़क किनारे मुर्दा मवेशी डाले जाते है जहां काफी संख्या में कुत्ते घूमते रहते है जो आए दिन बाइक सवार लोगों पर हमला कर रहे है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...