कुत्ते से टकराकर पलटा ई-रिक्शा, वृद्ध की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 29 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। कुत्ते से टकराकर ई-रिक्शा पलट गया। इसमें ई-रिक्शा सवार वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध की बहू, तीनों पौत्र सहित ई-रिक्शा चालक घायल हो गया। सभी का मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया गया। देल्हूपुर के भिखनापुर निवासी 75 वर्षीय वृजलाल यादव का बेटा पटियाला में रहता था। उसकी बहू स्नेहा अपने तीन बेटों के साथ पटियाला जाने के लिए रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे ई-रिक्शा से स्टेशन आ रही थी। उसे भटिंडा एक्सप्रेस से जाना था। वृजलाल भी सभी को पहुंचाने आ रहा था। भंगवा चुंगी से पहले अचानक सड़क पर आए कुत्ते से टकराकर ई-रिक्शा पलट गया। इससे चालक सहित उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। पुलिस सभी को मेडिकल कॉलेज ले आई लेकिन गंभीर चोटें आने के कारण वृजलाल की मौत हो चुकी थी। चिलबिला चौकी इंचार्ज अंकित तिवारी ने शव का पोस्टमॉर्टम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.