शाहजहांपुर, जनवरी 28 -- मंगलवार सुबह तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर अली अकबरपुर नवादा गांव में बाइक सड़क पर आए कुत्ते से टकरा गई, जिससे बाइक सवार अंकित शर्मा फतेहगंज पूर्वी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मंगलवार सुबह 10:30 बजे हुई, जब अंकित तिलहर से दातागंज जा रहे थे। बाइक कुत्ते से टकराने के बाद सड़क पर गिरकर कई मीटर तक घिसटती चली गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें उठाकर पास की चारपाई पर लिटाया और परिजनों को सूचना दी। घायल को परिजन तुरंत चिकित्सक के पास ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हेलमेट पहने होने के कारण युवक की जान बच गई। दुर्घटना के बाद सड़क पर हल्की अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोग घायल युवक की मदद में जुट गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.