संभल, जून 1 -- बदायूं के थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव करियामई निवासी मोहरपाल 25 वर्ष अपनी मां श्यामवती पत्नी सुम्मेरी, रिंकी पुत्री शिवपालस, नेकासी पुत्र पर्वत सिंह के साथ जुनावई क्षेत्र के असदपुर गंगाघाट पर गंगा स्नान करने आए थे। गंगा स्नान के बाद सभी लोग एक ही बाइक पर सवार होकर गांव वापस लौट रहे थे। जैसे वह जुनावई के गांव बैरपुर के निकट पहुंचे तभी अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया। जिससे बाइक टकरा कर सड़क पर गिर गई। हादसा होने पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती करा दिया। यह भी पढ़ें- सड़क हादसों में मां-बेटे समेत सात लोग घायल सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...