हमीरपुर, फरवरी 27 -- हमीरपुर। बोर्ड परीक्षा देने जा रही बाइक सवार छात्राएं सड़क पर अचानक कुत्ता आ जाने से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की वजह से तीनों छात्राओं की बोर्ड परीक्षा छूट गई। थानाक्षेत्र के महेरा गांव निवासी श्यामकरण यादव अपनी पुत्री अनुष्का, उसकी सहेली खुशबू पुत्री सुखदेव अहिरवार और रेशमा पुत्री बबलू कुशवाहा को बाइक से लेकर परीक्षा केंद्र पीएनवी इंटर कॉलेज चिल्ली जा रहे थे। तीनों छात्राएं इंटरमीडिएट की परीक्षार्थी हैं। शुक्रवार सुबह पाली में इनकी आशुलिपि टंकण की परीक्षा थी। बाइक जैसे ही महेरा मोड़ के पास पहुंची हैं तभी सामने से सड़क पर अचानक कुत्ता आ गया है। इससे टकराकर तीनों बाइक सवार छात्राएं गिरकर घायल हो गईं। बाइक चला रहे श्यामकरण को भी चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को मुस्करा स...