नई दिल्ली, मार्च 9 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। दल्लूपुरा इलाके में कुत्ते से कटवाने का विरोध करने पर दंपति की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। आरोपियों ने 24 वर्षीय शिवम पर छुरे और डंडे से हमला किया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घायलों के बयान के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और वारदातस्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार, शिवम दल्लूपुरा की हरिजन बस्ती में परिवार के साथ रहते हैं और वसुन्धरा एन्क्लेव में ठेली चलाते हैं। तीन मार्च की शाम नौ बजे वह पत्नी नजराना और डेढ़ साल की बेटी रूही के साथ टहल रहे थे। चंटू चिकन शॉप के पास आरोपी नीलम ने अपने पालतू कुत्ते को उन्हें काटने के लिए कहा। विरोध करने पर आरोपी महिला ने हाथापाई की, जिससे नजराना और रूही चोटिल हो गईं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.