बिजनौर, मार्च 17 -- शेरकोट। नगर में कुत्तों का बढ़ता आतंक सिरदर्द बन गया है। शायद ही कोई दिन खाली जाता हो, जब कुत्ते किसी पर हमला कर घायल न करते हों। सोमवार को भी नगर में कुत्ते और बिल्ली के काटने से 17 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत फार्मासिस्ट अनुराग चौहान ने बताया कि सोमवार को नगर के मुबारक हुसैन, नित्यम, इफरा, लोकेन्द्र, शौर्य, सरोज, नीरा, अक्षय, सारिका, अमन, मगन, बॉबी, नईम, अरविन्द, चित्रेश, समाया और शाद को कुत्ते व बिल्ली ने काटकर घायल कर दिया। इनमें 12 लोगों को कुत्ते और पांच लोगों को बिल्ली ने काटा। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाकर उपचार दिया गया। उन्होंने बताया कि रोजाना लगभग 10 से 15 लोग कुत्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.