कुत्ते ने 5 साल के मासूम को नोंचा, फिर मालिक ने पुलिस को ही दी जान से मारने की धमकी; मुकदमा
देहरादून, नवम्बर 13 -- देहरादून के बसंत विहार थाना क्षेत्र के देवीपुर (झाझरा) में पालतू कुत्ते ने पांच वर्षीय मासूम को नोच डाला। जब बच्चे की मां ने पड़ोसियों से शिकायत की तो आरोपी दंपति ने न केवल महिला, बल्कि पुलिस में तैनात बच्चे के पिता और मौके पर पहुंची पुलिस की टीम को भी खुलेआम धमकी दे डाली। पुलिस के अनुसार, देवीपुर में निजी स्कूल के पास रहने वाली नीलम ने बसंत विहार थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। नीलम का आरोप है कि उनके पड़ोसी रामलखन कश्यप और उनकी पत्नी नीशू कश्यप ने अपने घर में कई कुत्ते पाले हुए हैं, जिनके कारण पूरे मोहल्ले में हर वक्त दहशत का माहौल रहता है। हाल ही में आरोपी दंपति के पालतू कुत्ते ने नीलम के पांच वर्षीय बेटे शिवम को बुरी तरह काट लिया, जिससे मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से घबराई मां ने जब पड़ोसियों से अपने कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.