कुत्ते ने 5 लोगों को काटा था; किशोर ने दम तोड़ा, 8वीं का छात्र रेबीज के बाद एडमिट
पिथौरागढ़, जून 11 -- उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आठवीं के छात्र में रेबीज के लक्षण दिखे हैं। उसे जिला अस्पताल में एडमिट किया गया है। हाल ही में एक अन्य किशोर की भी रेबीज के बाद मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि दोनों को एक ही लावारिस कुत्ते ने काटा था। वह कुत्ता गांव के पांच लोगों को काट चुका है। धारचूला क्षेत्र में 19 दिन के भीतर रेबीज संदिग्ध दूसरा संदिग्ध मामला सामने आया है। बुधवार को तबीयत बिगड़ने पर आठवीं कक्षा के एक छात्र को जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों के अनुसार किशोर में रेबीज से मिलते-जुलते लक्षण दिखाई दे रहे हैं और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। खास बात यह है कि उक्त किशोर उसी गांव का निवासी है, जहां हाल ही में एक अन्य किशोर की संदिग्ध रेबीज से मौत हो चुकी है। दोनों को एक ही लावारिस कुत्ते के पिल्ले ने काटा था। यह भी पढ़ें- गर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.