रामपुर, मार्च 16 -- सिहारी गांव निवासी नासिम का 11 वर्षीय पुत्र कासिम शनिवार देर शाम अपने घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान अचानक एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने कासिम को जमीन पर गिराकर कई जगह काट लिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। बच्चे की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और कुत्ते को भगाकर किसी तरह बच्चे को बचाया। परिजन घायल कासिम को तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिलक ले गए, जहां उसका इलाज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...