बहराइच, मार्च 29 -- बहराइच,संवाददाता। रविवार की सुबह शौच को जाते समय बालिका पर कुत्ते ने हमला कर दिया। शोर मचाने पर जब तक मदद को लोग पहुंचते। कुत्ते ने बालिका की गर्दन व चेहरे को नोंच डाला। लहूलुहान बालिका को आनन-फानन में परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसको भर्ती किया है। बालिका खतरे से बाहर है। उधर लगातार कुत्ते के हमले को लेकर परिजन बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। श्रावस्ती जिले के सोनवा थाना क्षेत्र के बनिया गांव निवासी आठ वर्षीय रूपा पुत्री हीरालाल सुबह करीब सात बजे शौच के लिए खेत जा रही थी। इसी बीच रास्ते में कुत्ते ने उस पर पीछे से हमला कर दिया। कुत्ते से बचने के साथ ही रूपा ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर परिवार के लोग लाठी-डंडा लेकर पहुंच गए। भीड़ देखकर कुत्ता भाग गया। हमले में रूपा के गर्दन व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.