नोएडा, अप्रैल 3 -- दनकौर, संवाददाता। सोसाइटी परिसर में शुक्रवार को लावारिस कुत्ते ने रक्षा मंत्रालय के पूर्व अधिकारी को 13 जगह काट लिया। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद से सोसाइटी के लोग दहशत में है। अजनारा पनोरमा सोसाइटी निवासी पीड़ित डॉ. दीर्घ नारायण ने बताया कि वह वर्ष 1977 बैच के सिविल सेवा के अधिकारी रहे और करीब 27 वर्षों तक रक्षा मंत्रालय में सेवाएं दीं। करीब दो महीने पहले वह अपनी पत्नी के साथ इस सोसाइटी में रहने आए। सोसाइटी में लगभग 50 परिवार रहते हैं और यहां लंबे समय से लावारिस कुत्तों का जमावड़ा रहता है। यमुना प्राधिकरण से शिकायत करने के बाद भी कुछ नहीं हुआ।पीड़ित के अनुसार वह शुक्रवार को अपनी पत्नी के साथ सोसाइटी परिसर में टहल रहे थे। अचानक लावारिस कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। उनकी पत्नी ने शोर मचाकर लोगों को बुला...