बिजनौर, जनवरी 6 -- नगर के थाने के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक आवारा कुत्ता अचानक उग्र हो गया और राहगीरों पर हमला करने लगा। कुत्ते ने कुछ ही देर में दर्जन भर से अधिक लोगों को काट लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुत्ता अचानक सड़क पर मौजूद लोगों को निशाना बनाने लगा। हमले में कई लोग घायल हो गए। घायलों में दीपक सैनी, सुमित कुमार, रोहित कुमार, संदीप कुमार, बबीता सहित अन्य लोग शामिल हैं। कई लोगों को हाथ, पैर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में भय व्याप्त हो गया और कुछ समय के लिए थाने के सामने का क्षेत्र अव्यवस्थित हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका से मांग की है क...