कुत्ते ने बालक को दौड़ा कर 10 जगह काटा
सीतापुर, जून 29 -- महमूदाबाद, संवाददाता। महमूदाबाद के सेमरा गांव में सोमवार शाम को खेल रहे आठ वर्षीय बालक को कुत्ते ने दौड़ा कर 10 जगह काट लिया। बालक खून से लथपथ हो गया। चीख पुकार पर आसपा के लोगों ने किसी तरह कुत्ते को भगाया तब जाकर बच्चे की जान बच सकी।सेमरा गांव निवासी रामू का आठ वर्षीय बेटा दीपांशु गांव के बाहर स्थित मुर्गी फार्म के पास खेल रहा था। इस बीच अचानक एक कुत्ते ने उसे दौड़ा लिया। दीपांशु कुछ दूर भागने के बाद गिर गया। कुत्ते ने दीपांशु के पीठ पर 10 जगह काटा। दीपांशु दर्द से कराह उठा। चीख पुकार सुन आसपास के लोग दौड़े। किसी तरह लोगों ने कुत्ते को वहां से भगाकर दीपांशु को छुड़ाया। सूचना पर मौक पर पहुंचे पहुंचे परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महमूदाबाद ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार कर एआरवी लगा घर भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.