फिरोजाबाद, मार्च 14 -- शिकोहाबाद में मुन्ना लाल निवासी शाहपुर शुक्रवार की सुबह 8 बजे अपनी नातिन साधना के साथ बाजार की ओर जा रहा था। तभी गांव के ही एक युवक के पालतू कुत्ते ने मासूम पर हमला कर दिया। बच्ची के बाबा ने जब कुत्ते के मालिक से शिकायत की तो आरोपी ने पीड़ित को गाली गलौज करते हुए मारपीट करने का प्रयास किया। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...