कुत्ते ने बच्ची को काटा, लोगों में दहशत
गाज़ियाबाद, जून 25 -- ग़ाज़ियाबाद, दीपक सिरोही। शास्त्रीनगर बाग वाली कॉलोनी में पांच साल की बच्ची को काटकर लावारिस कुत्ते ने जख्मी कर दिया। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोक नगर निगम से कुत्ते की नसबंदी कराने की मांग कर रहे हैं। संजय कश्यप ने बताया कि उनकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान एक कुत्ते ने बेटी को काटकर जख्मी कर दिया। इससे पहले भी कई कुत्ते बच्चों को काटकर घायल कर चुके हैं। लोग निगम से कुत्ते को पकड़वाकर नसबंदी की मांग कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.