नई दिल्ली, फरवरी 24 -- महाराष्ट्र के कल्याण से एक दिल सहमा देने वाला मामला सामने आया है। यहां कथित तौर पर एक बैंक कर्मचारी ने रेबीज हो जाने के डर से आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले उसे एक आवारा कुत्ते ने काट लिया था, इसके बाद उसे डर लग रहा था कि कहीं उसे रेबीज जैसी लाइलाज बीमारी न हो जाए। इसी डर में आकर उसने अपनी जिंदगी को खत्म कर लिया। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक मृतक की पहचान 30 वर्षीय विश्वनाथ अमीन के रूप में हुई है। वह कल्याण पूर्व के तिसगांव नाका इलाके का रहने वाला था। कुछ दिन पहले ही अमीन को एक आवारा कुत्ते ने काट लिया था। समय रहते उन्होंने रेबीज का इंजेक्शन भी लगवा लिया था, लेकिन इसके बाद भी उनके शरीर में कुछ असामान्य बदलाव होने लगे, जिससे परेशान होकर उन्होंने यह खौफनाक कदम उठा लिया। अमीन के परिवार के मुताबिक, वह ...