अमरोहा, मार्च 29 -- कुत्ते व छुट्टा पशुओं से बाइक टकराने से हुए दो हादसों में चार लोग घायल हो गए। उधर, बाइक भिड़ंत में सफाईकर्मी गंभीर रूप से घायल हुआ है। अलग-अलग अस्पतालों में घायलों का उपचार चल रहा है। जानकारी के मुताबिक ब्लाक के नजदीक स्थित देहात बिजलीघर से अपने घर नगर के मोहल्ला सैनी वाली कॉलोनी लौटते समय संविदा लाइनमैन अमरीश कुमार की बाइक के आगे शुक्रवार रात कोतवाली के ठीक सामने अचानक कुत्ता आ गया। तेज गति बाइक सड़क पर गिरने से लाइनमैन अमरीश घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया,जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। उधर, अलीगढ़ मार्ग पर कालका वाली डगरौली गांव के नजदीक शुक्रवार रात छुट्टा पशु की टक्कर से कोतवाली क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी बाइक सवार गफ्फार व उसकी पत्नी तथा दो वर्ष की बेटी घायल हो गए...