लखनऊ, मई 31 -- सरोजनीनगर,(लखनऊ), संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र के नटकुर गांव में एक श्वान को लोहे की रॉड से बेरहमी से पीट-पीटकर मार डालने और उसके शव को नहर में फेंकने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पशु संरक्षण संस्थाओं 'आसरा द हेल्पिंग हैंड्स' और 'उम्मीद द रेस्क्यू हैंड्स' की तहरीर पर बिजनौर थाने में आरोपी के विरुद्ध एक और मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक युवक लोहे की रॉड से कुत्ते को बेरहमी से पीटता और बाद में उसके शव को घसीटते हुए ले जाता दिखाई दे रहा था। ग्रामीणों ने वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान नटकुर गांव निवासी रमन गौतम के रूप में की।

घटना का विवरण ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार की सुबह र...