कुत्ते को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी ने व्यक्ति को पीटा
नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। गीता कॉलोनी में कुत्ते को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी ने एक व्यक्ति की कथित तौर पर पिटाई कर दी। घटना में घायल दोनों पक्षों के लोगों का डॉ. हेडगेवार अस्पताल में मेडिकल कराया गया। पुलिस ने पीड़ित नितिन बंसल के बयान पर कपिल और उसके साले आशीष के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 40 वर्षीय नितिन बंसल मयूर ध्वज अपार्टमेंट में परिवार के साथ रहते हैं और गुरुग्राम में निजी नौकरी करते हैं। आरोप है कि एक अप्रैल की रात करीब नौ बजे उनका डेढ़ वर्षीय बेटा आरव और पांच वर्षीय बेटी आन्या घर के बाहर खेल रहे थे। तभी उसी अपार्टमेंट में रहने वाले कपिल का बेटा कुत्ते को घुमाते हुए वहां पहुंचा। कुत्ता अचानक बच्चों की ओर झपटने लगा, जिससे वे घबरा कर रोने लगे।बच्चों की आवाज सुनकर नितिन बाहर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.