नोएडा, फरवरी 9 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-63 में युवक को कुत्ते को लात मारने से रोकना कंपनीकर्मी को भारी पड़ गया। आरोपी युवक ने अपने दोस्तों को बुलाकर कंपनीकर्मी के साथ मारपीट की। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़ित योगेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-63 स्थित एक कंपनी में नौकरी करते हैं। वह आठ फरवरी को कंपनी जा रहे थे। वह ए ब्लॉक में पहुंचे तो रितेश नामक युवक एक कुत्ते को लात मारकर परेशान कर रहा था। उन्होंने यह देखकर उस युवक को लात मारने से रोका तो वह भड़क गया। उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। यही नहीं, उसने अपने दोस्तों को कॉल करके बुला लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज कर योगेश से मारपीट शुरू कर दी। इसके चलते योगेश को चोटें आईं। मारपीट होती देखकर स्थानीय लोग एकत्र हो गए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.