मेरठ, जुलाई 8 -- देहली गेट के फिल्मीस्तान सिनेमा हॉल के पास ही तीन युवकों ने एक कुत्ते की गर्दन रस्सी से बांधकर और स्कूटी से घसीटकर हत्या करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो के आधार पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म की मदद से यूपी पुलिस और मेरठ पुलिस को शिकायत की गई। वहीं, राधा-कृष्णा गोसेवा समिति के सदस्यों ने देहली गेट थाने में तीन आरोपियों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। मवाना रोड कसेरूबक्सर निवासी वंश पुत्र ब्रिजेश कुमार राधा-कृष्णा गोरक्षा समिति से जुड़े हैं। बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो बुधवार को वायरल हुआ। जिसमें तीन युवक स्कूटी पर बैठे हैं और एक कुत्ते के गले में रस्सी बांधकर उसे घसीटते हुए ले जा रहे हैं। इस तरह से आरोपियों ने कुत्ते को मार डाला। वीडियो फिल्मीस्तान सिनेमा हॉल के पास की बताई जा रही है। आरोपियों ...