लखीमपुरखीरी, मार्च 20 -- शहर के मोहल्ला मन्नूगंज में कुत्ते को भगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने किराना दुकान में घुसकर युवक को पीटा और बाद में घर में घुसकर उसके भाइयों के साथ भी मारपीट की। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला मन्नूगंज निवासी शफीक खां ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 17 मार्च की शाम उसका पुत्र अफरोज घर के सामने बैठे कुत्ते को भगाकर अपनी किराना दुकान पर चला गया। करीब 15 मिनट बाद मोहल्ले के ही इस्लाम अपने 3-4 साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा और कुत्ते को भगाने की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर सभी लोग दुकान के अंदर घुस आए और अफरोज को लात-घूंसों व डंडों से पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे बचाया गया।...