चंदौली, अप्रैल 19 -- सकलडीहा। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के भोजापुर गांव के समीप बीते शनिवार की देर रात दुकान बंद कर घर लौट रहे बाइक सवार भाई-बहन अचानक सामने कुत्ते के आ जाने से गिर गए। हादसे में बहन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस शव पीएम के लिए भेजकर अगली कार्रवाई करने में जुटी है। क्षेत्र के बर्थरा गांव निवासनी 38 वर्षीय रीना देवी अपने 44 वर्षीय भाई धर्मेंद्र कुमार के साथ धरहरा में कॉस्मेटिक की दुकान चलती हैं। बीते शनिवार की देर रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर दोनों बाइक पर सवार होकर घर लौटने लगे। यह भी पढ़ें- 2023 में कचरे के ढेर में आग लगने से बाप-बेटा समेत तीन की हो गई थी मौत वह जैसे ही भोजपुर गांव के समीप पहुंचे अचानक सामने कुत्ता आ गया। इससे बाइक अनियंत्रित ह...