कुत्ते को बचाने में फिसली बाइक, सहसपुर चौकी इंचार्ज गंभीर घायल
बिजनौर, जून 20 -- नूरपुर रोड स्थित वर्द्धमान टॉकीज के पास एक सड़क हादसे में सहसपुर चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक यशदेव शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक बाइक के सामने आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। जानकारी के अनुसार चौकी इंचार्ज यशदेव शर्मा किसी सरकारी कार्य से बाइक द्वारा नूरपुर रोड से गुजर रहे थे। वर्धमान टॉकीज के सामने अचानक एक आवारा कुत्ता उनकी बाइक के सामने आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में संतुलन बिगड़ने से बाइक सड़क पर फिसल गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसपर थाना प्रभारी संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और चौकी इंचार्ज को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- कुत्ते को बचाने में फिसली बाइक, सहसपुर चौकी इंचार्ज गंभीर घायल चिकित्सकों के अनुसार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.