सहरसा, फरवरी 28 -- सिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिमरीबख्तियारपुर-सलखुआ एसएच-95 मार्ग पर शुक्रवार सुबह गायत्री शिक्षा निकेतन स्कूल के समीप एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार सिमरी बख्तियारपुर से सलखुआ की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक एक कुत्ता वाहन के सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क किनारे बालू के ढेर पर चढ़ते हुए पलट गई। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे सभी सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में कार सवारों को हल्की चोटें आईं, लेकिन कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार बलवाहाट थाना क्षेत्र निवासी दीपक कुमार अपनी पत्नी और बच्चे के साथ मुंगेर जिले के छर्रा पट्टी गंगा स्नान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.