फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 22 -- कमालगंज।सड़क पर अचानक आये एक कुत्ते को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर चालक असंतुलित हो गया और इससे भूसे से लदा ट्रैक्टर पलट गया जिसमें चालक बाल बाल बच गया। हरदोई जनपद के शाहाबाद से ट्रैक्टर चालक जबर सिंह भूसा लेकर आ रहा था। खुदागंज के पास जैसे ही ट्रैक्टर पहुंचे तभी सड़क पर कुत्ता आ गया। कुत्ता को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर पलट गया। इसमें चालक जबर सिंह बाल बाल बच गया। कोई अन्य व्यक्ति भी हताहत नहीं हुआ है। आस पास के लोग मौके पर पहुंच गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.