गढ़वा, मार्च 12 -- गढ़वा। मेराल थाना अंतर्गत बाना मोड़ के समीप गुरुवार को एकाएक सामने आए कुत्ते को बचाने के दौरान आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में आटो में सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों में बाना गांव निवासी अनिल राम की पत्नी 42 वर्षीया प्रमिला देवी और भवनाथपुर थाना क्षेत्र के वनखेता गांव निवासी बन्हियां कुंवर शामिल हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि आटो में बन्हियां कुंवर और प्रमिला देवी सहित कुल आठ लोग सवार थे। सभी बाना गांव से मेराल की ओर जा रहे थे। उसी दौरान बाना मोड़ के समीप अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने आटो पर से नियंत्रण खो दिया। उससे आटो पलट गया। दुर्घटना में आटो में सवार अन्य यात्रियों को भी मामूली चोटें आई ह...