बुलंदशहर, दिसम्बर 12 -- कोतवाली क्षेत्र में कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक सवार गिरने से घायल हो गया। राहगीरों ने एबुलेंस से उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया। गुलावठी रोड स्थित गांव गुठावली निवासी अतुल ने बताया कि उनका नोएडा में सैलून है। गुरुवार की शाम उनके पिता संजू (45वर्ष) बाइक से नोएडा जा रहे थे। सिकंदराबाद क्षेत्र में गुलावठी फ्लाईओवर के पास उनकी बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में उनकी बाइक फिसल गई। बाइक से गिरने के कारण उनके पिता घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.