फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 28 -- कायमगंज, संवाददाता। दिल्ली मार्ग पर टेढ़ीकोन के पास शनिवार को सड़क पर अचानक आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस दुर्घटना में ऑटो सवार करीब पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत चिंताजनक होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल भेजा गया। नगर के गंगा दरवाजा कूंचा मोहल्ला निवासी बबलू सक्सेना की पत्नी रेखा और इसी मोहल्ले के निवासी संजीव और उनकी पत्नी अन्नपूर्णा एवं सोनी के अलावा शमशाबाद थाना क्षेत्र के खुड़नाखार गांव निवासी नीरज पुलगालिब तिराहे से एक ऑटो में सवार होकर फैजबाग की तरफ जा रहे थे। जब ऑटो फर्रुखाबाद मार्ग स्थित टेढ़ीकोन के पास पहुंचा। इसी दौरान अचानक रोड पर एक कुत्ता आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में ऑटो अनियंत्रित हो गया सड़क किनारे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.