कानपुर, फरवरी 19 -- हनुमंत विहार के खाड़ेपुर इलाके का एक सीसी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक अधेड़ डंडे से कुत्ते को पीटते नजर आ रहा है। इतना ही नहीं इलाकाई लोगों के मना करने पर आरोपित विवाद करने पर उतारू हो जाता है। आरोप है कि, इससे पहले भी आरोपित बिना किसी बात के बेजुबानों को पीट चुका है। हालांकि, आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल फुटेज की पुष्टि नहीं करता है। मामले में यशोदा नगर निवासी अमन शुक्ला ने पुलिस से शिकायत की है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.