कुत्ते को पटककर पीटा और गर्दन तोड़ी, आरोपी पर मुकदमा दर्ज
लखनऊ, जुलाई 2 -- काकोरी के जलियामऊ गांव में शराब के नशे में धुत युवक ने एक आवारा कुत्ते को पकड़ लिया। उसे कई बार जमीन पर पटक-पटककर मरणासन्न कर दिया। साथ ही उस पर नुकीले हथियार से हमला किया। कुत्ता नाले में जा गिरा और तड़पता रहा। एक पशु प्रेमी की सूचना पर एनजीओ के संचालिका ने पहुंचकर कुत्ते को भर्ती कराया। साथ ही अज्ञात युवक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत काकोरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। कैंपवेल रोड सिल्वर सिटी सोसाइटी निवासी और फेयरी टेल्स मासूम फाउंडेशन की संचालिका नेहा जैदी के मुताबिक काकोरी के जलियामऊ निवासी एक किशोर ने बुधवार शाम उनसे संपर्क किया। यह भी पढ़ें- Orai News: क्रूरता की हदें पार.. गाय को बेरहमी से पीट किया मरणासन्न किशोर ने बताया कि एक कुत्ता घायल अवस्था में नाले में पड़ा तड़प रहा है। सूचना पर नेहा मौके पर पहुंचीं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.