हापुड़, जून 6 -- बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव बिहुनी में युवक पर कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कुत्ते को डाट दिया तो उसके मालिक ने उसको हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव निवासी नवीन ने बताया कि 29 मई की शाम के समय करीब आठ बजे डेरी से दूध लेने जा रहा था। तभी गांव के रहने वाले रेवती के पालतू कुत्ते ने उसको काट कर घायल कर दिया। उसने अपने बचाव के लिए रास्ते मे पड़ी एक लकड़ी से कुत्ते को भगाने की कोशिश की तो शोर सुनकर घर के अन्दर से रेवती, हर्षित आये और मारपीट करने लगे और उन्होने मेरे सिर पर डंडे से जोरदार हमला कर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- बिल्ली को लेकर महिला पर हमला किया पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग...