रायबरेली, फरवरी 27 -- लखनऊ, संवाददाता। पीजीआई थाना क्षेत्र की वृंदावन योजना में कुत्ते को टहलाने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट और पुलिस मुकदमे तक पहुंच गया। गुरुवार रात हुई इस घटना में एक पक्ष ने पिता-पुत्र पर लोहे के पाइप से हमला करने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांधी नगर, तेलीबाग निवासी प्रदीप कुमार के अनुसार 21 फरवरी की रात करीब 10 बजे वह अपने पालतू कुत्ते को टहलाने निकले थे। इसी दौरान वृंदावन योजना के सेक्टर-5बी निवासी इलु पांडे, उनके पिता और भाई ने उन्हें रोक लिया। प्रदीप का आरोप है कि तीनों ने पहले गाली-गलौज की और फिर विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू कर दी। उनका कहना है कि इलु पांडे के पिता ने छत से एक डंडा और लोहे का पाइप नीचे फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.