कुत्ते को चप्पल मारने को लेकर चलीं लाठियां-चार घायल, रिपोर्ट दर्ज
हरदोई, सितम्बर 21 -- अतरौली। ग्राम प्रह्लाद खेड़ा में रविवार की देर शाम पालतू कुत्ते को चप्पल मारने को लेकर दो पक्षों में लाठियां चलीं। इसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों को भरावन सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों से रिपोर्ट दर्ज पर विधिक कार्रवाई शुरू की है।
घटना का विवरण अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम प्रहलाद खेड़ा निवासी मुनेश ने बताया कि रविवार की रात रात बजे अपने दरवाजे पर पड़ी चारपाई पर वह लेटा था। तभी पड़ोसी रामेन्द्र का पालतू कुत्ता चारपाई के पास रखी मुनेश का एक चप्पल उठा ले गया। मुनेश ने अपना दूसरा चप्पल कुत्ते पर फेंका। ताकि वह चप्पल छोड़ सके। मुनेश का आरोप है कि इसी बात को लेकर रामेंद्र, उसकी मां, पत्नी, और भाई नागेन्द्र, उसकी पत्नी और कमलेन्द्र व शैलेन्द्र ने मिलकर लाठी डंडों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.