मेरठ, जून 18 -- कुत्ते को खुला छोड़ने के विरोध पर हुए विवाद में पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक पर फावड़े से हमला कर दिया। पीड़ित का उपचार मेडिकल कॉलेज मेरठ में चल रहा है। पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। जसवंत नगर मलियाना निवासी सुरेश ने बताया कि मंगलवार को उनका बेटा शिव कुमार गली में टंकी से पानी भरने गया था। पड़ोस में रहने वाले अंशुल ने अपना पालतू कुत्ते को खुला छोड़ रखा था। शिव कुमार ने विरोध किया तो अंशुल ने गाली-गलौज कर दी। कहासुनी बढ़ने पर अंशुल ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने गली में रखे फावड़े से शिवकुमार पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी पहले भी विवाद करता रहा है। पीड़ित परि...