आगरा, अप्रैल 17 -- शाहगंज की सिद्ध साहनी नगर में पशु क्रूरता का दिल दहला देने वाला मामला शुक्रवार को सामने आया। एक युवक गली से कुत्ते को पकड़कर घर में ले गया। उसे काट डाला। शव को बोरे में बंद कर दिया। दुर्गंध आने पर मोहल्लेवालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस आई। घर की तलाशी ली तो प्लास्टिक के कट्टे में लाश मिली। मोहल्ले वाले आक्रोशित हो गए। पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया। उसे जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर शाहगंज राजीव त्यागी ने बताया कि सिद्ध साहनी नगर से लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बताया कि गली में एक कुत्ता रहता था। यह भी पढ़ें- कैटिल कैचिंग टीम पर हमले में सात के खिलाफ एफआईआर लोग उसे खाना डालते थे। मोहल्ले में रहने वाला मनीष उर्फ कल्लू उससे चिढ़ता था। गुरुवार से कुत्ता किसी को नजर नहीं आया। लोग उसे खोज रहे थे। सुबह मनीष के कमरे से दुर्गंध आ...